बड़ौत: लूम गांव में सबमर्सिबल के करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, शव किया सुपुर्द-ए-खाक
Baraut, Bagpat | May 18, 2025 लूम्ब गांव में सबमर्सिबल से नहाते वक्त समय लगभग 24 वर्षीय फरमान पुत्र लल्ला को शनिवार देर शाम करीब 8 बजे जोरदार करंट लग गया। परिजन तुरंत ही उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से उसके घर में मातम पसरा है। ग्रामीण और रिश्तेदारों की भीड़ फरमान के घर सांत्वना देने के लिए उमड़ पड़ी। रविवार को शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।