ब्यौहारी: देवलौंद के कन्या विद्यालय में पुलिस ने 'नशे से दूरी है जरूरी' कार्यक्रम का किया आयोजन
कन्या विद्यालय पहुंचकर पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें छात्राओं को इसके बारे में बताया गया पूरे प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं इस अभियान के तहत यह कार्यक्रम का आयोजन देवलौंद में भी किया जा रहा है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार सुबह 9:00 बजे किया गया है।