मनिहारी के मुजवरटाल स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आगामी 22 फरवरी को राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मनिहारी गुरुकुल स्कूल के प्राचार्य ने दिन के11बजे दिन में बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगिता की तैयारियों एवं आने वाले छात्र-छात्राओं की व्यवस्था का मुख्य मुद्दा रहा।