पाली: नाराहट थाने में तैनात एक दारोगा पर बछरई में 20 बकरियां चोरी होने के मामले में पीड़ित को दबाने का आरोप, वीडियो वायरल
Pali, Lalitpur | May 8, 2026 ग्राम बछरई में किसान के यहां से घर में बंधी हुई 20 बकरियां चोरी होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है।जहां पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि नाराहट थाने पर तैनात एक दारोगा द्वारा बकरियां चोरी करने वाले आरोपियों को संरक्षण देते हुए उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त घटना का वीडियो भारी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।