कांके: बूटी मोड़ स्थित दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 17, 2024 रांची के बूटी मोड़ स्थित दुकान से मोबाईल फोन चोरी करने के एक आरोपी को मंगलवार शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की गई एक मोबाईल फोन और एक लाख इक्कीस हजार चार सौ पचास रुपया बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिराज कुमार बताया जा रहा है।