भीलवाड़ा: प्रतापनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा। पुलिस थाना प्रतापनगर ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद शहर से पकड़ा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सागर (आईपीएस) द्वारा फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लंबित मामलों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई।