सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र की गोशालाओं के संचालन खर्च को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एसडीएम और बीडीओ ने किया निरीक्षण
सादाबाद क्षेत्र में गोवंश संरक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और गोशालाओं के संचालन खर्च को नियंत्रित करने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन ने निरीक्षण अभियान शुरू किया है। उपजिलाधिकारी मनीष चौधरी और खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने गांव कुरसंडा, नसीरपुर और करसौरा स्थित गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।