बीकानेर: जूनागढ़ किले के सामने बाइक चालकों के बीच भिड़ंत, सड़क पर हंगामा, यातायात हुआ बाधित
बीकानेर शहर के जूनागढ़ किले के सामने दो बाइक चालकों के बीच टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। मामूली हादसा देखते ही देखते विवाद में बदल गया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए सड़क पर ही भिड़ गए। इस दौरान काफी देर तक सड़क पर ड्रामा चलता रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। घटना में दोनों बाइकों को भी नुकसान पहुंचा है।