बोचहां: बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं कक्षा की छात्रा हुई गायब, परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया
मुज़फ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा अचानक गायब हो गयी। इसके बाद परिजनों के द्वारा बोचहा थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि वह उनसर गांव स्थित हाई स्कूल के लिए निकली थी। वह दसवी कक्षा की छात्रा बताया गया है।