ब्यावर: मसूदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावारिस कार से 110 किलो डोडा पोस्त किया गया जब्त
Beawar, Ajmer | Sep 8, 2026 ब्यावर .मसूदा नगर निकाय चुनाव के दौरान मसूदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110.150 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। गश्त के दौरान सूचना मिली कि मेड़तिया पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में एक कार केटा लावारिस खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो 8 कट्टों में डोडा पोस्त भरा मिला। कार में 5 अलग-अलग रजिस्ट्रेशन की 10 फर्जी नंबर प्लेटें भी मिलीं।