पुरैनी: रसूलपुर धुरिया में न्यायालय से वांछित अभियुक्त के घर पर इश्तेहार तामील कराया गया
न्यायालय के आदेश पर पुरैनी थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया में बुधवार को पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला किया। पुलिस टीम ने घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई लगातार फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ की जाती है। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून से भागने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।