मुलताई: पीएम श्री स्कूल मुलताई में छात्राओं को 'शक्ति अभिनंदन' कार्यक्रम के तहत दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
Multai, Betul | Oct 11, 2024 खेल और युवा कल्याण विभाग एवम महिला और बाल विकास विभाग के सयुक्त तत्वाधान में "शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम" का आयोजन शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पीएम श्री स्कूल मुलताई में किया गया। जिसमे स्कूल की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बालिकाओं को महिला अपराधो के प्रति जागरूक किया गया और उनके लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी गई।