लालगंज: रौनापार में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मरीजों ने उठाया लाभ
आजमगढ़ जनपद के हरैया ब्लॉक के अंतर्गत रौनापार अंबेडकर पार्क में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के तत्वाधान में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य की जांच कराई और मुक्त दवाइयों का लाभ उठाया । शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई ।