लखनऊ में बच्चों का कथित ‘खून’ बेचने का मामला, युवक पकड़ा गया
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बुजुर्गर इलाके में मासूम बच्चों का खून बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आने का दावा किया गया है। वायरल वीडियो में राहगीरों ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम लकी अब्बास बताया।आरोप है कि युवक नाबालिग बच्चों को जबरन ले जाकर उनकी मर्जी के बिना खून निकालता था और उसे बेचता था। राहगीरों द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवक ने कथित तौर पर 1500 रुपये में बच्चों का खून बेचने की बात स्वीकार की। वीडियो में युवक अपना पता कैम्पबेल रोड बता रहा है, जबकि पोस्ट में दावा किया गया है कि वह दरगाह में रहता है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए आरोपों की पुलिस या संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026