हरदोई रेलवे स्टेशन पर खराब छाछ बेचने का आरोप, पैकेट में मिली फफूंदी
हरदोई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर स्थित मिल्क स्टॉल पर खराब छाछ बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टॉल संचालक मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा कविन्स कंपनी की छाछ बिक्री के लिए रखी गई थी। ग्राहक के मुताबिक छाछ का पैकेट खोलने पर उसमें फफूंदी जैसी परत दिखाई दी।मामले की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें खुले पैकेट के अंदर खराब सामग्री दिखाई दे रही है। पैकेट पर निर्माण एवं एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी भी दर्ज है। घटना के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं।यात्रियों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टॉल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, छाछ खराब होने और फफूंदी की पुष्टि के लिए खाद्य विभाग की जांच जरूरी है।
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026