इटावा में दर्दनाक हादसाः राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंसा युवक, 1 KM तक घसीटता रहा शव
इटावा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक प्लेटफॉर्म नंबर 2 से 3 की ओर जा रहा था, तभी वह तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया और ट्रेन करीब 1 किलोमीटर तक उसे घसीटती हुई ले गई।
रेलवे स्टेशन और रेलवे गेट के बीच हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और इंजन में फंसे शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और हादसे की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है।
! रेलवे ट्रैक या प्लेटफॉर्म पार करते समय कभी भी लापरवाही न करें। एक छोटी सी गलती जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026