जमुई: भौंड बालू घाट के चालान सेंटर पर 8 लाख की लूट, विरोध करने पर दो लोगों को चाकू मारा: एसपी ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 खैरा थाना क्षेत्र के भौंड बालू घाट के चालान सेंटर पर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात 2 बजे के करीब पांच की संख्या में पहुंचे हथियार बंद अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मी गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी शिव शक्ति कुमार तथा छपरा जिला के आमीन निजुआरा निवासी अनिल सिंह से 8 लाख रुपए की लूटपाट किया।