गुण्डरदेही: डुड़िया, लिमोरा, चौरेल सहित विभिन्न गाँवों में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक कुँवर सिंह निषाद
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुडिया में ध्रुव गोंड़ समाज,चौरेल मां गौरैय्या धाम में छत्तीसगढ़ झेरिया गाड़ा देवदास समाज के कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद व धर्मपत्नी दंतेश्वरी निषाद शामिल होकर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।इस दौरान ग्राम सनौद में पचगइंहा निषाद समाज लिमोरा एवं ग्रामीण निषाद समाज सनौद द्वारा आयोजित निषाद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।