बरबीघा: कर्पूरी ठाकुर के सौवीं जयंती के मौके पर बरबीघा विधान सभा क्षेत्र से जदयू विधायक ने मुख्य समारोह में हुए शामिल
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के सौवीं जयंती के मौके पर बरबीघा विधान सभा क्षेत्र से जदयू विधायक सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में भी सैकड़ों की संख्या में जदयू और समर्थकों का काफिला वाहनों के साथ पटना में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेने रवाना हुआ।जदयू के काफिले में जदयू नेता मनोज कुमार कुशवाहा, डॉ महेश प्रसाद इत्यादि शामिल हुए.