बरबीघा: बरबीघा नगर परिषद के माहौल गांव में समाजसेवी और स्थानीय वार्ड पार्षद के संयुक्त सहयोग से सैकड़ो के बीच हुआ कंबल का वितरण
नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र के माउर ग्राम में बुधवार को समाजसेवी सुरेश प्रसाद सिंह और स्थानीय वार्ड पार्षद प्रसून कुमार भल्ला के सहयोग से सैकड़ो गरीब बुजुर्ग के बीच कंबल का वितरण किया गया।कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर गरीबों बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना जरूरी है।