बरबीघा: उखदी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक घर में दबंगों ने घुसकर दो लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया.
बरबीधा के उखदी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक घर में दबंगों ने घुसकर दो लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल की पहचान गीता देवी और अर्जुन कुमार के रूप में किया गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल बरबीघा में इलाज कराया. इलाज कराने के बाद घायल ने जयरामपुर थाना पहुंचकर दबंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया .