बदायूं: शेखूपुर गांव में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लड़कियों ने हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jun 10, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखपुर गांव के वार्ड नंबर 15 में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शहनाज पत्नी फरीद अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मृतका की लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उसके भाई, भाभी और उसकी बहन ने उसकी मां शहनाज की हत्या कर दी। उनका कहना है कि उसकी मां का हाथ टूटा हुआ था और उनका शव घर में पड़ा हुआ था।