बदायूं: पड़ौलिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 9, 2025 बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के पड़ौलिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से दूसरी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें घायल बाइक सवार नितिन पुत्र धनपाल निवासी मोगर थाना कुंवर गांव क्षेत्र का रहने वाला है। घायल बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती।