बदायूं: मनिकापुर कौर गांव में दुकानदार को डंडों और लात-घूसों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jun 10, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के मनिकापुर कौर गांव में रवि गुप्ता के पिता और बड़े भाई खाद बीज़ की दुकान चलाते हैँ। जिनके बराबर में रवि गुप्ता का भी खोखा रखा हुआ है। वह उस पर बैठता है। जहाँ गाँव के ही आधा दर्जन दबंग अपने हाथों मे डंडे लेकर आ धमके और रवि गुप्ता के साथ मारपीट करने लगे। रवि गुप्ता चीखा चिल्लाया पर दबंगों के आगे एक भी ग्रामीण बचाने नहीं आया।