बदायूं: मोहन नगला गांव में पेड़ पर युवक का शव लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jun 10, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के मोहन नगला उर्फ मौजमनगर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र ओमपाल की शादी 7 जून को थाना दातागंज क्षेत्र के अमितापुर सिकोरा गांव से मिथिलेश से हुई थी। अक्षय कुमार का गांव के बाहर खेत पर पेड़ से लटका हुआ शव मिला। परिजनों ने शव को लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है।