बदायूं: इंदिरा चौक पर स्पाइसी डिलाइट फैमिली रेस्टोरेंट में चिकन व शराब की डिमांड पूरी नहीं करने पर दबंगों ने महिला को पीटा
Budaun, Budaun | Jun 9, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नगला शर्की की रहने वाली खुशबू सिंह सिसोदिया ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के इंदिरा चौक पर स्पाइसी डिलाइट फैमिली रेस्टोरेंट चलाती है। कुछ दबंग उसके रेस्टोरेंट में घुस आए। चिकन की प्लेट लगाने को कहा और शराब पीने को कहा। जब खुशबू सिंह सिसोदिया ने मना किया तो उन्होंने लूटपाट कर फरार हो गये।