बदायूं: मई बसई गांव के पास बाइक बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, महिला सहित 2 लोग गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Jun 9, 2025 बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मई बसई गांव के पास बाइक बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार खाई में पलट गई। जिसमें दबकर महिला सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल धनवाती और सत्यभान निवासी मुहम्मद नगर सुलरा गांव के रहने वाले हैं।