हुज़ूर: इंदिरा जी के तीसरे बेटे कमलनाथ जी कभी भी कांग्रेस नहीं छोड़ सकते : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2024 भोपाल : PCC चीफ जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा, "क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है । जिनके नेतृत्व में 2 महीने पहले हमने चुनाव लड़ा। जिन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्योछावर करता रहा, क्या वो कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं।