खरगौन प्रदेश में शिक्षकों के लिए शुरू हो रही ई अटेंडेंस योजना का राज्य अध्यापक संघ ने विरोध किया है।शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी के साथ रैली निकाली। इसमें खरगोन व गोगावा तहसील के 500 से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एसडीएम बीएस कलेश को पत्र सौंपा।