खरगोन जिले के भगवानपुरा थानाक्षेत्र में नदी किनारे अवैध रुप से संचालित हो रही शराब भट्टी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यहां से शराब बनाने वाले के साथ ही 60 लीटर कच्ची शराब सहित निर्माण सामग्री, संसाधन जब्त किए गए है। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि ग्राम बागदरी कुंदा नदी किनारे राजेश यादव नदी किनारे कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।