खरगोन जिले के बेड़िया थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास, निवासी नया बिलवा, भगवानपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है।