खरगोन कंट्रोल रूम में शनिवार को एसपी धर्मराज मीणा के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना था। साइबर सेल प्रभारी दीपक तलवारे ने उपस्थित नागरिकों को साइबर फ्रॉड के प्रकार, उनसे बचने के उपाय और ऐसी घटनाओं में कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।