खरगोन जिला पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 100 ऐसे मोबाइल बरामद किए है, जो गुम या चोरी हो चुके थे। इन मोबाइल धारकों को शनिवार को 5 बजे पुलिस कंट्रोल रुम में एसपी धर्मराज मीना ने मोबाइल वितरित किए। अपने खोये मोबाइल पाने की उम्मीद खो चुके मोबाइल धारको के चेहरे पर दोबारा मोबाइल मिलने की खुशी साफ नजर आई। इन मोबाइल धारको में एक छात्रा शिवांगी शर्मा भी शामिल है।