भंडरा: सेमरा बाजार मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक युवक गंभीर घायल, रिम्स रेफर
भंडरा सेमरा मुख्य पथ पर सेमरा बाजार मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अग्निजर कुजूर के पुत्र अनूप कुजूर (30 वर्ष) के रूप में हुई है।