कोरांव: कोरांव बाजार के भागीरथी गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बनेगी सरकार
कोरांव बाजार स्थित भागीरथी गेस्ट हाउस में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर व बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चली इस बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि जब-जब बहुजन समाज पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष 'पाल' बना है, तब-तब प्रदेश में बसपा की सरकार बनी है।