स्कूल बना जलभराव का तालाब*
, *छात्र-छात्राओं का फूटा गुस्सा! सड़क पर उतरे विद्यार्थी, सतना-अमरपाटन मार्ग किया जाम*
रामपुर बघेलान, सतना।
रामपुर बघेलान तहसील अंतर्गत ग्राम चोरहटा स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। विद्यालय परिसर और स्कूल के अंदर आने-जाने वाले रास्ते पर घुटनों तक बारिश का पानी भर जाने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने और परिसर में आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव से परेशान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सतना-अमरपाटन मार्ग पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2026