Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र

गोगुंदा के जसवन्तगढ़ गांव में ग्रामीणों ने 100 वर्ष पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी से रास्ता बंद कर आमजन, किसानों और श्मशान घाट जाने वाले लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सार्वजनिक रास्ता पूरी तरह खुला है और किसी भी प्रकार से श्मशान घाट का रास्ता बंद नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते विवाद खड़ा कर रहे हैं।

Gogunda, Udaipur | Jul 3, 2026

MORE NEWS

गोगुंदा - क्षेत्र में गुरुवार को हुई पहली बारिश ने निर्माणाधीन सड़क कार्यों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। कई स्थानों पर बारिश का पानी निकासी के अभाव में भर गया, जबकि सड़क निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी पूरे मार्ग पर फैलने से कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पूरी खबर डेली राजस्थान के युटूब चैनल पर प्रसारित है

गोगुंदा - क्षेत्र में गुरुवार को हुई पहली बारिश ने निर्माणाधीन सड़क कार्यों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। कई स्थानों पर बारिश का पानी निकासी के अभाव में भर गया, जबकि सड़क निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी पूरे मार्ग पर फैलने से कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी खबर डेली राजस्थान के युटूब चैनल पर प्रसारित है

Gogunda, Udaipur | Jul 3, 2026

गोगुंदा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर डीजल चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। वणी (गोगुंदा) कट के समीप खड़े एक कंटेनर से अज्ञात चोर करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। कंटेनर चालक ने बताया कि वह रात में नींद आने पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसी में सो गया था। सुबह उठने पर देखा कि कंटेनर के टैंक से डीजल गायब था।

चालक के अनुसार, उसने उदयपुर से करीब 14 हजार रुपये का डीजल भरवाया था। इस घटना से उसे हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हाईवे पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

गोगुंदा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर डीजल चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। वणी (गोगुंदा) कट के समीप खड़े एक कंटेनर से अज्ञात चोर करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। कंटेनर चालक ने बताया कि वह रात में नींद आने पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसी में सो गया था। सुबह उठने पर देखा कि कंटेनर के टैंक से डीजल गायब था। चालक के अनुसार, उसने उदयपुर से करीब 14 हजार रुपये का डीजल भरवाया था। इस घटना से उसे हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हाईवे पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Gogunda, Udaipur | Jul 3, 2026

गोगुंदा उपखंड के मजावड़ी गांव में भूमि रूपांतरण से जुड़े एक पुराने मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। किसान रूपलाल कुम्हार ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 में उनकी कृषि भूमि के रूपांतरण के दौरान पंचनामे में उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए, जबकि उस समय वह गुजरात की जेल में न्यायिक अभिरक्षा में थे।

पीड़ित ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भूमि रूपांतरण आदेश निरस्त करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पूरी रिपोर्ट डेली राजस्थान के युटूब चैनल पर देख सकते है

गोगुंदा उपखंड के मजावड़ी गांव में भूमि रूपांतरण से जुड़े एक पुराने मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। किसान रूपलाल कुम्हार ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 में उनकी कृषि भूमि के रूपांतरण के दौरान पंचनामे में उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए, जबकि उस समय वह गुजरात की जेल में न्यायिक अभिरक्षा में थे। पीड़ित ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भूमि रूपांतरण आदेश निरस्त करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूरी रिपोर्ट डेली राजस्थान के युटूब चैनल पर देख सकते है

Gogunda, Udaipur | Jul 3, 2026