गोगुंदा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर डीजल चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। वणी (गोगुंदा) कट के समीप खड़े एक कंटेनर से अज्ञात चोर करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। कंटेनर चालक ने बताया कि वह रात में नींद आने पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसी में सो गया था। सुबह उठने पर देखा कि कंटेनर के टैंक से डीजल गायब था।
चालक के अनुसार, उसने उदयपुर से करीब 14 हजार रुपये का डीजल भरवाया था। इस घटना से उसे हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हाईवे पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।