गोगुंदा थाना क्षेत्र के मोड़ी गांव में खातेदारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का विरोध करना जमीन मालिकों को भारी पड़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की, जिसमें एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पीड़ित प्रताप सिंह राजपूत ने गोगुंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आखिर पूरा विवाद क्या है और पीड़ित पक्ष ने क्या आरोप लगाए हैं, देखिए हमारी पूरी डेली राजस्थान के युटूब चैनल पर