गोला: सिकरीगंज क्षेत्र के इसरौली गांव में सर्पदंश से 12 वर्षीय छात्र की हुई मौत
गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के इसरौली गांव में सर्पदंश से 12 वर्षीय छात्र सचिन पुत्र सोनू प्रजापति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार में आई रिश्तेदार के साथ सचिन घर में सो रहा था, इसी दौरान सर्प ने डंस लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सचिन वर्टेक्स सेंट्रल एकेडमी में कक्षा 6 का छात्र था।