तुलसीपुर: शिवपुरा में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन
15 जून शुक्रवार 12 बजे विधान सभा तुलसीपुर के शिवपुरा मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है।