तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने तुलसीपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव पर स्टीकर जागरूकता अभियान में किया प्रतिभाग
14 जून शनिवार शाम 6:00 बजे तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर स्टीकर अभियान में भाग लेकर गाड़ियों में स्टीकर चिपका कर लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को होने वाले फायदे के बारे में बताया। उन्होंने कहा इससे लोगों का समय बचेगा देश का आर्थिक विकास होगा और देश विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ेगा।