तुलसीपुर: दबंगों ने अमर सिंह मौर्या का किया अपहरण, पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ताओं ने किया मुक्त, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
गैसड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है वार्ड नंबर 9 के निवासी अमर सिंह मौर्य का शुक्रवार की रात करीब 9 बजे कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया जब वह लठावर से गैसड़ी लौट रहे थे पीड़ित की पत्नी ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस की सक्रियता से अपहरण कर्ताओं ने 5 घंटे में अमर सिंह को मुक्त कर दिया। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है।