तुलसीपुर: सिरसिहवा गांव में जल संकट, दर्जनों नलों से पानी आना बंद, ग्राम प्रधान द्वारा टैंकर से कराई जा रही जलापूर्ति
विकासखंड गैसड़ी के ग्राम पंचायत सिरसिहवा में जलस्तर नीचे चले जाने के कारण गांव में लगे दर्जनों इंडियामार्का हैंडपंप व करीब 100 प्राइवेट नलों ने पानी देना बंद कर दिया है जिसके कारण गांव में जलसंकट की स्थिति बन गई है ग्राम प्रधान शिवजीत सिंह ने बताया की गांव की आबादी करीब 1000 की है टैंकर से जलापूर्ति कराई जा रही है डीएम से जलसंकट से निजात दिलाने की मांग की है