बरकागाँव: लकड़बग्घे के हमले में किसान घायल, ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती
बड़कागांव प्रखंड के कांड़तरी गांव में गुरुवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे खेत में काम कर रहे किसान केवल नाथ रजक पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। इस दौरान किसान और लकड़बग्घे के बीच करीब तीन-चार मिनट तक संघर्ष हुआ, जिसमें केवल नाथ रजक घायल हो गए। बाद में मौका पाकर लकड़बग्घा वहां से भाग निकला। घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और घायल के