अरवल: रामपुरवैना गांव में सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सम्पन्न, 21 लोगों ने किया था अवैध कब्जा
Arwal, Arwal | Jul 24, 2025 सदर प्रखंड के रामपुरवैना गांव में सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारी विजया कुमारी के नेतृत्व में की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे प्लॉट नंबर 101 एवं 115 की जमीन पर 21 लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। इससे गांव में सड़क नहीं बन पा रही थी। शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाकर रास्ते की समस्या का समाधान किया गया।