टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 78 वाहनों की जाँच की, 18 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान 78 वाहनों को चेक किया गया। सघन वाहन चेकिंग के दौरान 18 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 5600 का समन शुल्क वसूला गया है।