टीकमगढ़: हृदयनगर गांव के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से घायल हुआ एक बालक, CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
हृदयनगर गांव के पास एक बालक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हृदयनगर गांव निवासी बालक अपने माता-पिता के साथ खेत से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में गांव के पास एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घर बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया।