पयागपुर: कजरी तीज के अवसर पर एसपी ने सरयू घाट से बागेश्वर नाथ धाम तक सुरक्षा का किया निरीक्षण
कजरी तीज पर्व को लेकर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने सरयू घाट (भग्गड़वा बाजार) से बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय पयागपुर तक मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।एसपी ने घाट पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, डायवर्जन, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर CCTV और ड्रोन से निगरानी करने का निर्देश दिया।