करछना: शुआट्स के बीएड संकाय के समीप एक बकरी की दुकान में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख
नैनी क्षेत्र के श्रमिक बस्ती निवासी रज्जन तनेजा ने शुआट्स के बीएड संकाय के सामीप जय हो नाम से ब्रेकरी की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की भोर चार बजे पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी, कि दुकान से आग की लपटें निकल रही है। जब तक दुकान मलिक के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची,तब तक लाखों का सामान जल कर राख हो चुका था।